गोलू का निश्चय
************
गोलू पहले
- पहले दिन
सज-धज कर
स्कूल आया ।
हो न जाए कोई भूल
सोच, मन में
खौफ समाया ।
मास्टरजी की मूँछ देख
जोर-जोर से खिलखिलाया
।
डंडे पर
जब पड़ी नजर
उसका जी
बहुत घबराया
।
मैडम ने
उसका परिचय
सभी बच्चों
से करवाया ।
बने उसके
दोस्त सारे
सबके साथ हाथ
मिलाया ।
खेल-खेल
में मैडम ने
जब पहला
लेसन पढ़ाया ।
सब बच्चों के
साथ - साथ
उसने मजे में दुहराया
।
गोलू ने सारा किस्सा
घर पर मम्मी
को बताया ।
स्कूल जाएगा रोज
अपना यह निश्चय
जताया ।
- कल्याणमय
आनंद
( दैनिक अजीत समाचार 16 अप्रेल,2023)
(साहित्य त्रिवेणी सितम्बर,2022)


No comments:
Post a Comment