Tuesday, 2 May 2023

बाल कविता

 

सबक सिखाना है
************


मम्मी! एक जहाज मँगवा दो

मुझे सूरज के  पास जाना है।

क्यों करते हरदम वह मनमानी

उनसे पूछकर लौट आना है ।


गरमी में आग उगलकर सबको 

पसीना- पसीना कर जाते हैं ।

खेल कूद पर बंदिश लगवाकर

हम बच्चों को सिर्फ सताते है।


शीतलहर से जब काँपते लोग

तब लुका-छिपी खेल दिखाते है ।

घना कोहरा  देख  चारों  ओर 

बादलों में छिप  मुसकराते हैं।


क्यों करते वह ऐसी बदमाशी

सुनना  नहीं कोई  बहाना है ।

शरारती सूरज  दादा  को तो

कान पकड़कर सबक सिखाना है ।

-कल्याणमय आनंद


(दैनिक अजीत समाचार 23 अप्रैल,2023)


(साहित्य त्रिवेणी सितम्बर,2022)



No comments:

Post a Comment

काव्य संसार

            न करे कोई उज्ज्वल भविष्य को   धूलधूसरित न करे कोई निस्सीम नभ की कामना पर घात न करे कोई नई उड़ान को आतुर...