दस्तक
------------
कई अधूरी कहानियाँ
बंद होती हैं कमरों में
उनकी व्यथा
कोई नहीं सुनता
उनकी तड़प
कमरे में ही
घुटकर रह जाती है
उनके विवशता भरे अश्रू
जब सैलाब बनकर
उन्हें डूबा रहे होते हैं
तब भी
उनकी चीख से
बाहरी दुनिया को
कोई सरोकार नहीं होता
कोई उन कमरों पर
दस्तक नहीं देता
उन अधूरी कहानियों का
यथार्थ जानने के लिए
सुखद अन्त देने के लिए
जबकि यह कोई
कठिन कार्य नहीं होता
इसे किया जा सकता है
सरलता से,सह्रदयता से
दया,प्रेम और करुणा की
मार्मिकता के साथ ।
-कल्याणमय आनंद
ईमेल : kalyanmayanand@gmail.com


No comments:
Post a Comment