यदि मैं हेडमास्टर बन जाता जी
*********************
सोचो जरा, कितना अच्छा होता
यदि मैं हेडमास्टर बन जाता जी ।
मास्टरजी की रोज क्लास लगाता
पढ़ाने के तरीके बताता जी ।
डाँट-फटकार कतई नहीं भाती
प्यार से पढ़ाने को कहता जी ।
अनुशासन का नहीं चलता डंडा
हँसी-खुशी का माहौल रहता जी ।
शरारत करना बच्चों का हक है
इसे
सबसे पहले मनवाता जी ।
जब
हो जाते बच्चे ज्यादा बोर
मस्ती
का पीरियड लगवाता जी ।
बच्चा जान हमें उपदेश देते
वो सब उनसे अमल करवाता जी ।
तुनकमिजाजी पर होती मनाही
पढ़ाई मनोरंजक बनाता जी ।
बच्चा-बच्चा में
करते हैं भेद
मास्टरजी को यह कब सुहाता जी ।
बच्चा होशियार हो या कमजोर
सबको प्रगति की राह दिखाता जी ।
-कल्याणमय आनंद
(त्रैमासिक अनुस्वार , अंक : 8-9)




No comments:
Post a Comment