बाल कविता
************
वन में लाॅकडाउन
***************
सुंदर वन के राजा शेर को
हाथी ने यह बात बताई
कोरोना नाम की बीमारी
शहर से वन में है आई
कैसे होगा इससे बचाव
शेर ने यह चिंता जताई
गहन वाद-विवाद के बाद
हिरन ने तरकीब सुझाई
वन को कर दें लाॅकडाउन
यह युक्ति सबको खूब भाई
सभी आशियाने में ही रहें
शेर ने यह हिदायत सुनाई
बंदर मचा रहा है उत्पात
दूसरे दिन खबर ये आई
लोमड़ी ने बंदर की रपट
थाने में जाकर लिखवाई
कड़क थानेदार भालू ने
उससे उठक-बैठक कराई
बदमाश बंदर की तब जाकर
सही में अक्ल ठिकाने आई
-कल्याणमय आनंद
(डेली हिन्दी मिलाप 9 जून, 2020)


No comments:
Post a Comment