मत लाना चीन के खिलौने
**********************
चीन कर रहा सीमा पर छेड़छाड़
सुन लो तनिक हम बच्चों का उद्गार।
पापा ! चीनी सामान नहीं लेना
दिखाना देश के प्रति सच्चा प्यार।
हमारे बहादुर सैनिक सीमा पर
चीन से करते हैं हर दिन तकरार।
देश के बच्चों की एक ही फरियाद
चीनी सामान का करें बहिष्कार।
चीन की बनी मनमोहक पिचकारी,
लड़ी, राखी हो या डिजाइनर हार।
देशहित में रक्षा की शपथ लेकर
हम सब मिलकर करें इनको इनकार।
पापा ! गलती से भी घर मत लाना
चीन के बने खिलौने अबकी बार।
चीन को है अब कड़ा सबक सिखाना
माँ भारती पुकारती बारम्बार ।
(देवपुत्र, अक्टूबर, 2020)
-कल्याणमय आनंद


No comments:
Post a Comment