Friday, 7 April 2023

बाल कविता

 

सेठ की तोंद

 **********

एक  थे  पेटू  सेठ  कालू  राम

हरदम खाते रहना उनका काम ।

मुख को नहीं देते कभी आराम

चाहे सुबह, दोपहर हो या शाम ।

 

तोंद पर था उन्हें बड़ा अभिमान

कहते सदा- तोंद है मेरी  शान ।

रसगुल्ला,  पेड़े  जैसे  मिष्टान्न

खाकर बनाया इसे आलीशान ।

 

बहुत जल्द करने  लगे त्राहिमाम

ब्लड प्रेशर, शुगर का देख अंजाम ।

डाॅक्टर ने  लिखकर  भेजा पैगाम

अपनी आदत पर लगाओ लगाम ।

 

तोंद है बीमारियों  का खजाना

इसको हर हाल में है पिचकाना ।

ज्यादा तेल मसाला नहीं खाना

पिज्जा, बर्गर  से  दूरी  बनाना ।

 

सवेरे-सवेरे   सैर   को    जाना

करना तुम योगाभ्यास रोजाना ।

ले संकल्प इसे  आदत  बनाना

वरना  पड़ेगा  तुमको  पछताना ।

-कल्याणमय आनंद

(दैनिक जनवाणी, 07 अप्रैल 2023)

(मासिक जाह्नवी,अगस्त 2022)

दैनिक अजीत समाचार (11जून,2023)

No comments:

Post a Comment

काव्य संसार

            न करे कोई उज्ज्वल भविष्य को   धूलधूसरित न करे कोई निस्सीम नभ की कामना पर घात न करे कोई नई उड़ान को आतुर...