कैसे होता दिन और रात
आओ बच्चो ! तुम्हें बताऊँ
प्रकृति की अनोखी कहानी ।
कैसे होता दिन और रात
यह बात है आज समझानी।
पृथ्वी सूर्य के चारों ओर
निरंतर लगाती है चक्कर
जो इसको नहीं समझ पाया
वो है बहुत बड़ा घनचक्कर
गोल पृथ्वी का जितना भाग
सूर्य के सामने है आता
पृथ्वी के उतने हिस्से पर
दिन का प्रकाश फैल जाता
रह जाता जो आधा हिस्सा
सूर्य के प्रकाश से वंचित
उस भाग में हो जाती रात
नहीं होता प्रकाश किंचित
-कल्याणमय आनंद


No comments:
Post a Comment