Thursday, 8 April 2021
बाल कहानी
सिमरन और अमन भाई-बहन थे। दोनों गाँव में अपने माता-पिता के साथ रहते थे । गाँव के ही सरकारी विद्यालय में पढ़ते थे। सिमरन दसवीं और अमन आठवीं कक्षा में पढ़ता था। दोनों भाई-बहन मन लगाकर पढ़ते थे। उनके पिताजी भी पढ़े-लिखे थे। इसलिए वे उन दोनों को पढ़ाई के अलावा अनुशासन एवं शिष्टाचार के नियमों के पालन हेतु प्रेरित करते रहते थे। दोनों भाई-बहन कक्षा में शिक्षकों द्वारा पढ़ाई के अतिरिक्त उनके द्वारा दिए गए अन्य दिशा-निर्देशों को भी ध्यान से सुनते एवं उनका पालन करते थे। जिसका परिणाम था कि दोनों अपनी-अपनी कक्षा में प्रथम आते थे। गाँव वाले ही नहीं बल्कि शिक्षक भी उन दोनों को उदाहरण के रूप में अन्य छात्रों के समक्ष प्रस्तुत करते थे ।
- कल्याणमय आनंद
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
काव्य संसार
न करे कोई उज्ज्वल भविष्य को धूलधूसरित न करे कोई निस्सीम नभ की कामना पर घात न करे कोई नई उड़ान को आतुर...
-
दस्तक ------------ कई अधूरी कहानियाँ बंद होती हैं कमरों में उनकी व्यथा कोई नहीं सुनता उनकी तड़प कमरे में ही घुटकर रह जात...
-
एनी फ्रैंक : डायरी में जीवन का फलसफा ------------------------------------------------ वह नदी की तरह बनना चाहती थी। अप्रतिम,अविरल।सागर में ...
-
शब्द शब्द में असीम शक्ति होती है यह नहीं होता है केवल वर्णों का मेल इसका निश्चित अर्थ होता है शब्दों का उचि...



No comments:
Post a Comment